माध्यमिक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हंगामा

Uncategorized

nrendr pal solankiफर्रुखाबाद, : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष के पांच पदों पर चुनाव को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। बाद में पर्ची डालकर उपाध्यक्षों का फैसला किया गया। अध्यक्ष पद पर लालाराम दुबे 11वीं बार और महामंत्री पद पर नरेंद्र पाल ¨सह सोलंकी दसवीं बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

म्युनिस्पल इंटर कालेज फतेहगढ़ में पुलिस की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। लालाराम दुबे ने अध्यक्ष, नरेंद्र पाल ¨सह सोलंकी ने महामंत्री, नवलकांत अग्निहोत्री ने कोषाध्यक्ष व नीतेश कुमार ने आय व्यय निरीक्षक पद पर नामांकन दाखिल किया। अन्य कोई नामांकन न होने से चारों प्रत्याशियों को इटावा के चुनाव अधिकारी ओंकार ¨सह यादव ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। महिला उपाध्यक्ष पद पर इंदिरा राठौर और महिला संयुक्त मंत्री पद पर मीना जलोटा का नामांकन ही आने से इन पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए दस प्रत्याशियों के नामांकन आए, जबकि संयुक्त मंत्री के पांच पदों के लिए नौ नामांकन दाखिल हुए। इन पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन के लिए वरिष्ठ नेताओं ने पर्चा वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की, तो विवाद हो गया। संघ के संरक्षक प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह ने विवाद निपटाने कि कोशिश की।

रस्तोगी कालेज के संजीव सिंह चौहान बोले कि एमआईसी के डा.दिनेश चंद्रा भी पर्चा वापस लें तभी वह चुनाव से हटेंगे। एसएनएम के नागेंद्र सिंह ने समझाया तो दिनेश चंद्रा की उनसे नोकझोक होने लगी। जिलाध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा कि संजीव ¨सह, दिनेश चंद्रा व नागेंद्र ¨सह में पर्ची डाल दी जाए। इनमें दो उपाध्यक्ष व एक संयुक्त मंत्री बना दिया जायेगा। दिनेश चंद्रा तैयार नहीं हुए। वह बोले उपाध्यक्ष के सभी प्रत्याशियों की पर्ची पड़नी चाहिए। पर्ची डालने पर नागेंद्र सिंह चौहान, कौशलेंद्र प्रताप, जय ¨सह यादव, दिनेश चंद्रा के साथ ही मोहित तिवारी आठवीं बार उपाध्यक्ष चुन लिए गए। रनवीर ¨सह चौहान, महेश पाल ¨सह, प्रबल प्रताप ¨सह, संतोष कुमार व संजीव ¨सह चौहान संयुक्त मंत्री चुने गये। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह , जेपी दुबे व ज्ञानप्रकाश शर्मा व गिरिजा शंकर मौजूद रहे।