बलात्कार का प्रयास: कम्प्यूटर आपरेटर व उसके साथी ने किशोरी को चलती कार से फेंका

Uncategorized

kuldipफर्रुखाबाद उधार पैसा देने का झांसा देकर तहसील सदर के उप निबन्धन कार्यालय में तैनात संबिदा कम्प्यूटर आपरेटर व उसके एक साथी को पुलिस ने लडकी के साथ रंग रेलियाँ मनाते देख लिया| पुलिस को देखकर अरोपियो ने नाबालिक लडकी को चलती कार से फेंक दिया| लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया| और उनसे पूंछताछ की जा रही है|
kaarशहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट चौकी प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया की फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट फरार आरोपी के इंतजार में खड़े थे| तभी उन्होंने एक कार के अंदर लडकी को आपत्ति जनक स्थित में देखा| दरोगा के टोकने पर उन्होंने लडकी को कार से नीचे फेंक दिया| और फरार हो गये| दरोगा कुलदीप ने दोनों आरोपियों का पीछा करके उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया| पकड़े गये आरोपी सुनील पुत्र सियाराम कटियार निवासी कुटरा कालोनी शमसाबाद में मनरेगा कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर एवम उसका साथी मनोज जाटव पुत्र किशोरी लाल जाटव निवासी नवदिया तहसील सदर के उप निबन्धन कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर के पद कार्यरत बताया गया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक किशोरी उसके साथ पहले काम कर चुकी थी| इस कारण आरोपियों का उससे पुराना परिचय था| किशोरी कादरी गेट के निकट की रहने वाली बतायी गयी है| उसने आरोपियों से कुछ पैसे उधार मांगे थे| जिस पर दोनों ने उसे पैसे एटीएम से निकाल कर देने की बात कही|
रास्ते में एक एटीएम से पैसे निकालने का बहाना भी बनाया गया लेकिन बाद में कह दिया की आगे चलकर दूसरे से निकाल कर देगे| साथ ही वह किशोरी को सेन्ट्रल जेल की तरफ ले आये| वंहा दरोगा कुलदीप दीक्षित की नजर उस पर पड़ गयी| दरोगा ने उन्हें टोक दिया| जिस पर आरोपी लडकी को चलती कार से फेंक कर भाग खड़े हुये| कुलदीप दीक्षित ने उसका पीछा किया और जेएनवी रोड के निकट दोनों को दबोच कर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हबाले कर दिया गया| पुलिस उनसे जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है| लेकिन पकड़े गये आरोपियों ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार कर दिया है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]