बाल दिवस पर कांग्रेस नेताओ में दो फाड़

Uncategorized

nehru jiफर्रुखाबाद: बाल दिवस पर जंहा बच्चों को बडो से एकता बनाये रखने की शिक्षा देते देखा गया वही जनपद में दम तोड़ रही कांग्रेस के नेताओ के आपसी मनमुटाव के चलते पाला खीचा नजर आया| बाल दिवस पर जिलाध्यक्ष ने अलग कार्यक्रम किया तो अन्य कई नेताओ ने कही और| कांग्रेस के जिलाप्रवक्ता दिनेश अग्निहोत्री ने यंहा तक बता दिया कहा की अगर पुन्नी शुक्ला रहेगे तो कई पदाधिकारी पार्टी छोड़ देगे|
जनपद में कल सलमान खुर्शीद आ रहे है| जिनके सामने विरोध व्यक्त करने की पूरी तैयारी चल रही है| जिसकी नीब बाल दिवस के अवसर पर शायद रख दी गयी| कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृतुनज्य शर्मा ने मोहम्दाबाद में पूर्व नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के साथ बाल दिवस मनाया| वही कांग्रेस प्रवक्ता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने अपने समर्थको के साथ घुमना स्थित नेहरु प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| पहले तो दोपहर बाद तक प्रतिमा बिना फूल मालाओ के रही बाद में कांग्रेसियों ने उस पर मालाये चढाई|
डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने बताया की पुन्नी शुक्ला के पार्टी में रहने से वह पार्टी छोड़ देगे उनके साथ पार्टी के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी पार्टी छोड़ने को तैयार है|
वही पुन्नी शुक्ला ने बताया की डॉ दिनेश अग्निहोत्री कांग्रेस में थे ही कब वह विरोधी दल के व्यक्ति है| वह केबल सलमान खुर्शीद को गुमराह कर रहे है| चुनाव में भी वह विरोधी दलों की मदद करते है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]