बच्चो ने केक काट व दुकाने सजा मनाया बाल दिवस

Uncategorized

rames  jnta schoolफर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के 125 वे जन्म दिन पर जनपद के कई विधालयो में कार्यक्रम आयोजित किये गये| जिसमे नेहरु जी के विचारो को छात्रों के बीच रखा गया | वही आज के युग परिवर्तन में युवाओ के महत्व पर भी चर्चा की गयी|
फतेहगढ़ क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौराहे पर स्थित रमेश जनता जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस को कुछ अलग तरीके से मनाया गया| पहले विद्यालय को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया| प्रांगण में रंगोली बनायी गयी| इसके बाद बाल दिवस को मौज मस्ती के बीच बच्चों ने मिल बैठ कर मनाया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे कैप्टन एसएन पाण्डेय विद्यालय की छात्र संख्या देखकर दंग रह गये| उन्होंने विधालय प्रधानाचार्य आदित्य पाण्डेय के साथ केक काटा गया|
मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य होते है इसलिये युवाओ को सही दिशा देना शिक्षको का काम है| इसलिये शिक्षको को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुये अपने कर्तव्यो का निर्बहन करना चाहिए| प्रधानाचार्य आदित्य शुक्ला ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि नेहरु जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे| हमे उनके जीवन पर जरूर प्रकाश डालना चाहिए| श्री शुक्ला ने सभी बच्चो को बाल दिवस पर बधाई दी साथ ही साथ मिठाई भी वितरित की गयी| विद्यालय के बच्चों ने मेला लगाकर दुकानों के स्टाल लगाये| जिस पर युवा खरीददारो ने अपनी मनपसंद चीजे खरीदी| कार्यक्रम में विनोद कुमार, रजनेश तिवारी, दिनेश चन्द्र आदि मौजूद रहे| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]