रंजिश में युवक को गोली मारी

Uncategorized

GOLI 1फर्रुखाबाद: पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दबंगो ने घेर कर गोली मार दी| घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम रूहिला निवासी हरदीप कस्बे से बाजार कर घर वापस आ रहा था| तभी गाँव के ही नगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, गिरंद सिंह आदि ने उन्हें घेर लिया| आरोप है की उसके साथ मारपीट कर गोली मार दी|गोली उसके हाथ में लगी| जिससे वह घायल हो गया| घायल को बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|