सपा की मासिक बैठक से माननीय नदारद

Uncategorized

spaaफर्रुखाबाद: जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी तभी से लगभग एक दो को छोड़ कर अन्य किसी भी बैठक में पार्टी के विधायक शामिल नही हो रहे है| इस बार भी शनिवार को सभी विधायको की जगह खाली पड़ी रही लेकिन बैठक के अंत तक कोई भी माननीय शामिल नही हुआ| बैठक में कई अहम फैसले लिए गये|
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में हुई मासिक बैठक में पंहुचे पदाधिकारी को विभिन्न प्रकार से पार्टी के हितो में कार्य करने की बात कही गयी| बैठक में कहा गया की जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर बैठको का आयोजन करना| डॉ० राममनोहर लोहिया प्रतिमा का सुन्दरीकरण कराना, कमालगंज में 132 केबीए का सब स्टेशन को चालू कराना व जनपद में हो रहे विकास कार्यो पर नजर रखने के लिए जिम्मेदारियाँ दी गयी है| बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा की प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में विकास कार्य हो इसके लिए पार्टी के प्रमुख साथी सयुक्त रूप से विकास कार्यो पर नजर रखेगे| जनपद में हर बूथ पर समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता ही बूथ लेबल अभिकर्ता है|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की वर्तमान में जरदोजी कारीगरों के साथ हो रहे शोषण को रोकना कानून का सख्ती से पालन करना प्रदेश सरकार की मंशा है|
वही बैठक में बुलाये जाने के बाद भी भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दकी, कायमगंज से अजित कठेरिया, अमृतपुर से नरेन्द्र सिंह यादव पार्टी की बैठक में नही पंहुचे|
वही पूर्व विधायक प्रताप सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, विजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, मंदीप यादव, ओमकार सिंह, सुषमा जाटव, असलम शेर खां, जियाउदीन, अजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे|