HAPPY दिवाली: निकायकर्मियों को अब 3000-4500 वेतनमान

Uncategorized

SALARYफर्रुखाबाद: शासन ने नगर निकाय के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। समता समिति की संस्तुतियों पर अपनी मुहर लगाते हुए उनके लिए पुनरीक्षित वेतनमान लागू कर दिया। इस संबंध में 21 अक्टूबर को सचिव नगर विकास विभाग एसपी सिंह ने आदेश भी जारी किया है।

स्थानीय निकाय में कार्यरत विभिन्न वर्गो के कर्मचारियों के वेतन के लिए समता समिति का गठन किया गया था। समिति की संस्तुतियों पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। समिति की संस्तुतियों के परिप्रेक्ष्य में लिए गए निर्णय के मुताबिक सात नवंबर 1994 से जिन कर्मियों का 2200-4000 उच्चीकृत वेतनमान स्वीकृत हुआ था उनकी 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर वेतनमान 3000-4500 और ग्रेड वेतन 6600 दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत संबंधित कर्मियों को वेतनमान 3000-4500 तय शर्ते पूरी होने या अर्ह होने पर 30 नवंबर 2008 तक ही मिलेगा। अर्ह कर्मियों को समयमान वेतनमान की स्वीकृति आदेश संबंधित पद के नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। वहीं, पालिका चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य सेवा के तहत एलोपैथिक चिकित्सक ग्रेड-दो, होम्योपैथिक चिकित्सक ग्रेड-एक का वेतनमान सात नवंबर 1994 से उच्चीकृत कर रुपये 2200-75-2800 कर दिया गया। इसी प्रकार पशु चिकित्सकों का वेतनमान उच्चीकृत कर 8000-13500 रुपये कर दिया गया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]