फर्रुखाबाद महोत्सव में वजट ना मिलने पर आयोजक चिंतित

Uncategorized

dmफर्रुखाबाद: 18 वे फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजित की गयी तैयारी बैठक में महोत्सव के आयोजको ने वजट ना मिलने पर चिंता व्यक्त की | जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने शासन को लिखने का भरोसा दिया है| बैठक में आयोजन के विभिन्य पहलुओ पर विस्तार से चर्चा की गयी|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित फर्रुखाबाद महोत्सव की तैयारी बैठक में डीएम एन के एस चौहान ने पिछली बार आयोजित हुए महोत्सव में क्या गलतियाँ हुई थी| इस पर विस्तार से चर्चा की| उन्होंने कहा की पिछली गलतियों को सुधार कर हम आने वाले महोत्सव को और अधिक सुंदर बना सकेगे|
महोत्सव के आयोजक डॉ रामकृष्ण राजपूत ने जनपद में आयोजित हो चुके विभिन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया| उन्होंने कहा की प्रशासन निर्देश पर 17 फर्रुखाबाद महोत्सव आयोजित किये जा चुके है| उन्होंने बताया की महोत्सव के दौरान विभिन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये| उन्होंने कहा की भारत सरकार व यूपी सरकार द्वारा जनपद को कोई बजट नही दिया गया | वही ऐतिहासिक महत्व के स्थालो को संरक्षित करने का प्रयास नही किया गया|
जिलाधिकारी ने विभिन्य मांगो पर शासन को लिखित भेजने की बात कही| इस दौरान डॉ जितेन्द्र सिंह यादव,एडीएम मनोज सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट, पादरी किशन मसीह, भारती मिश्रा, अनिल तिवारी, उर्मिला राजपूत, रविन्द्र भदौरिया आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]