धनतेरस पर नही पंहुचे फरियादी, तहसील दिवस बीच में ही खत्म

Uncategorized

THSIL DIVSफर्रुखाबाद: दीपावली व धनतेरस की वजह से तहसील दिवस में फरियादी नही पंहुचे तो जिलाधिकारी ने बीच में ही तहसील दिवस समाप्त करा दिया| वही तहसील दिवस पर पंहुचे पुलिस कर्मियों को डीएम् ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए|
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने सदर तहसील दिवस में पंहुच कर शिकायते सुनी| तहसील दिवस में तकरीबन 70 फरियादी पंहुचे फरियादियो की संख्या कम देख कर डीएम ने तकरीवन 12:30 मिनट पर सभी अधिकारियो व पुलिस कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर दीपावली के त्यौहार पर किसी भी प्रकार के विवाद पर नजर रखने के निर्देश दिये| वही थानाध्यक्षो को अतिशवाजी की दुकानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा की किसी भी कीमत पर बिना मानक केव दुकानों पर आतिशबाजी की बिक्री नही होने दी जाएगी|
इस दौरान तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी, नयब तहसीलदार मनोज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार आदि भी मौजूद रहे|