धनतेरस पर बाजारों में खरीददारी की धूम,

Uncategorized

People Doing Shopping On Hindu Festival Dhanterasफर्रुखाबाद: आज धनतेरस है। देशभर में आज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग नए सामानों, गहनों, आभूषणों की खरीदारी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग बढ़ चढ़कर एक दूसरे को धनतेरस की बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने धनतेरस से जुड़े पोस्ट, फोटो और बधाई संदेश खूब पोस्ट किए हैं। व्ही शहर के घुमना, नेहरु रोड, रेलवे रोड पर दुकानदारो ने दुकानों को खूब सजाया| दीपावली को लेकर लोगो का उत्साह देखने को मिला| वही इस बार चायनीज दियो को बाजारों में खूब देखा गया|

पूजा यंत्र का क्रेज
धनतेरस पर मार्केट में सोने चांदी से बनी देवी देवताओं की प्रतिमाओं के अलावा श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र, लक्ष्मी यंत्र, वास्तु पत्र, कुबेर कुंजी भी कुबेर प्रतिमा, कुबेर, कुबेर चाबी, लक्ष्मी चरण पादुकाएं, लक्ष्मी व शनि यंत्र आदि भी विशेषतौर पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एंटीक वर्क वाला पूजा का चौपड़ा, पूजा थाल, ठाकुरजी के लिए मीनाकारी वाला सिंहासन आदि भी हैं।

सजे ज्वेलरी बाजार
धनतेरस के मौके पर महिलाओं में गहने खरीदने का चलन है। इसी को देखते हुए आभूषण विक्रेताओं में विशेष उत्साह है। इसके लिए सोने चांदी से बने हुए सिक्के, नोट, लक्ष्मी, गणेश आदि आइटम विशेष तौर से मंगवाए गए हैं। आभूषण की दुकानों पर इस बार लक्ष्मी गणेश की आकृतियां, लक्ष्मी गणेश के पाने, चांदी के 10 से 100 ग्राम के सिक्के आदि खास तौर पर सजाए गए हैं।
लोहाई रोड पर सजा बर्तनों का बाजार
जनपद के सबसे प्राचीन वर्तनबाजार लोहाई रोड पर वर्तन बाजार भी धनतेरस पर खूब सजे| खरीदारों को भी बड़ी मात्र में लोहाई रोड पर ही देखा गया| लोहाई रोड पर वर्तन खरीदारी करने के लिए अन्य जनपदों से भी लोग आते है | ग्राहकों की संख्या देखते हुए दुकानदारों में काफी उत्साह नजर आ रहा है|