बबना में तिहरे हत्या कांड का मुख्य आरोपी पुलिस के लिए बना सरदर्द

Uncategorized

pulisफर्रुखाबाद: बीते 20 अगस्त को नबाबगंज थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्या कांड के मुख्य आरोपी की गिरफ़्तारी ना हो पाने से परेशान मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भेट कर शिकायती पत्र सौपा|
तिहरे हत्याकांड में बहार सिंह, मुन्ने खां व अमरुद्दीन को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था| दिन दहाड़े हुए इस हत्या कांड ने पुलिस को हिलाकर रख दिया| काफी बाबल के बाद पुलिस ने राजवीर पुत्र दीप सिंह, रामवीर पुत्र दीप सिंह, उदयवीर पुत्र बलबंत सिंह निवासी बबना व वीरेंद्र सिंह पुत्र रामप्रकाश व रवेन्द्र सिंह पुत्र मेघनाथ निवासी गढिया , नेम सिंह पुत्र सुख लाल निवासी नगला मन्ने खां, रामपाल पुत्र विष्णु दयाल, विनोद पुत्र अजयपाल निवासी नौली मेरापुर के खिलाफ 147, 148, 149, 302, 307, के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था|
जिसमे पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी रामपाल पुत्र विष्णुदयाल निवासी नौली को अभी तक गिरफ्तार नही किया| मृतक बहार सिंह के भतीजे अवधेश सिंह पुत्र जवाहर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विजय यादव से भेट कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है| उन्होंने अआरोपी रामपाल के द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है|