घर वाली बाहर वाली और बो के चक्कर में पति पंहुचा हवालात

Uncategorized

premफर्रूखाबाद:(शमसाबाद) युवक को शादी का इस कदर चस्का लगा की वह एक के बाद एक तिन शादी कर बैठा जिसमे एक पत्नी की तो मौत हो गयी लेकिन दो के चक्कर में उसे हवालात की हवा खानी पड़ी|
थाना क्षेत्र के मो.मीरा दरवाजा निवासी आदित्य कुमार दिल्ली मंगोलपुरी में नौकरी करता था| वही पर उसका दरभंगा बिहार की एक युवती से प्रेम विवाह हो गया| तीन वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गयी| और दरभंगा की रहने वाली महिला भी उसे एक वर्ष पूर्व छोड़ कर चली गयी| जिसके बाद उसने दिल्ली में ही मकान मालिक की पुत्री पर डोरे डाल कर उसके साथ भी प्रेम विवाह कर डाला| आदित्य बीते कुछ दिनों ने अपने घर शमसाबाद में आकर रहने लगा था| उसके साथ ही उसकी मकान मालिक की पुत्री भी पत्नी बन कर रह रही थी|
बुधवार सुबह दरभंगा बिहार की रहने बाली महिला भी आ धमकी और पति को किसी और की बांहों में बांहे डाले देख भडक गयी| वही किरायेदार की लड़की जो वर्तमान में साथ रह रही थी जब माजरा समझी तो विवाद शुरू हो गया| दोनों में खीचा तानी हो गयी|
उसके बाद एक महिला ने थाने में शिकायत की पुलिस पति को थाने में ले आयी पति दोनों महिलाओं के साथ रखने को तैयार है लेकिन दोनों महिलाएं साथ रहने को तैयार नहीं हैं| फ़िलहाल पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]