लेखपालो ने सभी आवेदनों व शिकायती पत्रों पर बंद की आख्या

Uncategorized

lekhpalफर्रुखाबाद: प्रदेश में अपनी मांगो को लेकर विभिन्य विभागीय कार्यो पर अपनी आख्या लगाने से लेखपालो ने इंकार कर दिया है| बीते 16 दिसम्वर से यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में चलाया जा रहा था| जिसको आगे भी बढ़ा दिया गया है|

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह व मंत्री श्याम बाबू श्रीवास्तव ने तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि लेखपाल संघ की सर्वोच्य समिति द्वारा कई निर्णय लिए गये है| जिसमे कहा गया है की 14 अक्टूबर से 30 नबम्बर तक प्रदेश के समस्त लेखपाल सभी प्रकार के आवेदन व शिकायती पत्र, जन शिकायत, जन सूचना, आयुक्त, शासन, परिषद, मुख्यमंत्री सन्दर्भ, हिस्सा, हैसियत, जमानत, वारिसान, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, सूखा एवं निर्वाचन सम्बन्धी अभिलेखों पर्व अपनी आख्या नही लगायेगे|

इसके आलावा लेखपालो ने प्रदेश के लगभग 8000 लेखपालो के रिक्त पदों का अतिरिक्त चार्ज तत्काल राजस्व निरीक्षक को सौपा दिया जाये| इसके साथअन्य कई मांगे की गयी है|