आ गया हुदहुद: उत्तर प्रदेश में भारी बरसात की चेतावनी

Uncategorized

hudhudनई दिल्ली: हुदहुद तूफान रविवार सुबह 11 बजे के करीब विशाखापत्तनम के कैलाशगिरी में टकराया गया| तूफान के देश के तटवर्ती हिस्सों में टकराने से तबाही का दौर शुरू हो गया है| मौसम विभाग ने झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है| लेकिन तूफ़ान का ज्यादा प्रभाव विशाखापत्तनम पर ही पड़ेगा| साथ ही कहा है, ‘शाम तक चक्रवात कमजोर होगा’। बारिश का दौर 15 अक्टूबर तक जारी रह सकता है| अभी तक हवा की अधिकतम तीव्रता 170 से 180 किमी प्रति घंटा तक आंकी गई|

इसी बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार के साथ हम लगातार संपर्क में बने हुए हैं। केंद्र की ओर से हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए अगले 12 घंटे बेहद अहम हैं| आपदा से निपटने के लिए सेना, नौसेना और NDRF की टीमें लगाई गई हैं| राहत और मदद के लिए नौसेना की 10 टीमें विशाखापत्तनम में और 5 टीमें श्रीकाकुलम में तैनात की गई हैं|

hudhud2उधर आंध्र प्रदेश सरकार ने विशाखापत्तनम और श्रीकाकुलम जिले में हुदहुद तूफान से पहले हुई बारिश से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की है| आंध्र प्रदेश में कई सथानों पर हुदहुद के कारण लैंडफॉल होने लगा है| ओडिशा में भारी बारिश शुरू हो चुकी है| 45000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है| ओडिशा में अब तक चक्रवाती तूफान के कारण किसी तरह के कारण जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन तेज बारिश के कारण बाढ़ की संभावना चिंता का कारण बनी हुई है| ।आंध्र और ओडिशा में हुदहुद से निपटने के लिए सरकारों ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं| आंध्र प्रदेशः 9849904019, 0853-2234870,2234301, संबलपुरः 0663-2533037, 8455886999, विशाखापत्तनमः 0891-2842415।