हिन्दू महासभा ने भी किया अस्त्र-शस्त्र पूजन

Uncategorized

hms 4फर्रुखाबाद: दशहरा के अवसर पर हिन्दू महासभा ने भी शस्त्र व अस्त्र पूजन कर शक्ति प्रदर्शन भी किया| संगठन ने कहा कि आज के समय में भारत माँ को बचाने के लिए केबल विशुद्ध राजनीति से काम नही चलने बाला इसके लिए हम सभी को शस्त्र-अस्त्र का अनुभव होना भी आवश्यक है|
हिन्दू महासभा के जिला कार्यालय सेठ गली में आयोजित आयोजन में सभी पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया| व शक्ति प्रदर्शन के लिए फायरिंग भी कि| संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने हिन्दुओ को संगठित होने कि बात कही| इसके साथ ही जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने कहा कि भारत माँ की रक्षा के लिए अस्त्रों शस्त्रों के प्रयोग में कभी पीछे नही रहेंगे|
गंगा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह( चीनू) ने कहा कि हम हिंदुत्व और भारत माँ की रक्षा के लिए हमेशा संगठन के साथ है|
इस दौरान सोनू वाथम, मानू वर्मा, दीपक शर्मा, शुभम शर्मा, राजेश मिश्रा टिंकू, रामखिलावन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|