अमानक नाला निर्माण की सामिग्री जप्त

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते दिनों कांग्रेस के नेताओ द्वारा नालानिर्माण को लेकर विरोध किया था| जिसके बाद प्रशासन ने गलत मानक की ईट व अन्य सामिग्री जप्त कर ली गयी|
नगर क्षेत्र के अंगूरी आग मार्ग पर ही रहे अमानक नाला निर्माण को कांग्रेसियों ने बंद करा दिया गया था| जिसके बाद मीडिया में खबर प्रकाशित की गयी| खबर प्रकाशित होने के बाद बीते दिन एडीएम मनोज सिंघल ने मौके पर जा कर निरिक्षण किया था| बुधवार को अधिकारियो ने पंहुच कर नाले निर्माण में इस्तेमाल कि जाने वाली अमानक ईटो को भरा लिया| और बनी नाली भी तोड़ दी गयी| जिसके बाद काम बंद हो गया| कुछ समय के बाद कुछ और सामग्री भी लायी गयी लेकिन काम शुरू नही हो सका|
कांग्रेस नेता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने बताया की जब तक मैटेरियल अच्छा नही होगा तब तक काम नही होने नही दिया जायेगा|