6 वर्षो में शिक्षका ने दिए 14 बार ज्ञापन फिर भी नही मिला वेतन

Uncategorized

shikshakफर्रुखाबाद: छक्कू लाल बाल गृह में तैनात शिक्षका को बीते तक़रीबन 6 सालो से वेतन नही दिया गया है| जिसको लेकर उसने प्रशासन से लेकर ना जाने कितने अधिकारियों को कई पत्र लिखे लेकिन किसी ने उसकी नही सुनी| शनिवार को महिला ने पुन: अधिकारियो के दरवाजे खटखटाये|
कुईया बूट बाईपास पर स्थित छक्कू लाल बाल गृह में कविता पाठक कई वर्षोसे बच्चों को पढ़ा रही है| शनिवार को उसने कार्यवाहक जिलाधिकारी मनोज सिंघल से भेट कर शिकायती पत्र सौपा| जिसमे कहा गया है की बीते 6 सालो से उसने तकरीवन 14 बार प्रशासन का दरबाजा न्याय के लिए खटखटाया| लेकिन उसे न्याय अभी तक नही मिला| वर्ष 2013 में केवल 45000 हजार रूपया मिला था| इसके आलावा संस्था से कोई पैसा नही दिया गया|
शिक्षिका ने बताया की उसके पति कैंसर से पीड़ित है जिन्क्वे इलाज के लिए पैसो की आवश्यकता है| शिक्षिका ने मांग की है की यदि उसकी मांगे पूरी नही हुई तो बाल गृह के गेट पर घरना देगी|