दहेज प्रथा का जमकर विरोध करे छात्राये: अम्बर

Uncategorized

ambr jiफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के नगर छात्रा इकाई के द्वारा आयोजित महिला सुरक्षा में नारी की भूमिका या नेतृत्व विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे राष्ट्रीय कवि शिवओम अम्बर ने कहा की वर्तमान में दहेज का छात्राओ को जोरदार विरोध करना चाहिए जिससे इस प्रथा को जड से खत्म किया जा सके|
नारायण आर्य कन्या पाठशाला महाविधालय में आयोजित गोष्टी में नारी सशक्ति करन पर बोलते हुए कवि शिवओम अम्बर ने कहा की आज बेटियों को स्वावलंबी व शरीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विधार्थी परिषद सम्पूर्ण राष्ट्र में महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है| उन्होंने कहा की समाज में दहेज रूपी बुराई जब तक खत्म नही होगी तब तक बेटी सुख-शन्ति से अपना जीवन व्यतीत नही कर सकती|
कालेज की प्रोफेसर कुमारी रिचा मिश्रा ने कहा की छात्राये को अपने पर गलत व्यवहार शन नही करना चाहिए, उसका जबर्दस्त विरोध करना चाहिए| इस दौरान संगठन की नगर अध्यक्ष डॉ0 गायत्री मिश्रा व प्रदेश कार्यकरणी के सदस्य शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने भी अपने बिचार व्यक्त किये|
इस दौरान प्रन्तीय सहमंत्री अभिषेक त्रिबेदी, डॉ0 नीता अग्रवाल, डॉ0 आशा रानी दुबे, डॉ0 मनीषा दीक्षित सहित अन्य कई मौजूद रहे|