मुस्लिमो ने खोला सऊदी अरब सरकार के खिलाफ मोर्चा

Uncategorized

mail.google.comफर्रुखाबाद:(कमालगंज) शेखपुर की दरगाह पर एकत्रित हुए मुस्लमानो ने सऊदी अरब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसका पैगाम भी गाँव-गाँव पंहुचाने के लिए टीमें भी गठित कर दी है| दरअसल यह लोग सऊदी अरब सरकार के द्वारा पैगम्बर हजरत मोहमद साहब की दरगाह को कही गुप्त जगह पर बनबाने की तैयारी पर आक्रोशित थे|
दरगाह के सज्जादा नसीन जनाब अजीजुल हक़ ग़ालिब मिंया ने क्षेत्र के सभी असरदार मुस्लिम लोगो को बुला कर एक बैठक का आयोजन किया| जिसमे उन्होंने कहा की जिस तरह से सऊदी अरब सरकार मुस्लमानो की धर्मिक भावनाओ के साथ खिलबाड़ कर रही है| उससे पुरे विश्व के मुस्लमानो के जेहन में उस सरकार के खिलाफ नफरत हो गयी है| उन्होंने कहा सऊदी अरब से खबर है की वह पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की कब्र को कही गुप्त जगह पर ले जाने की फिराक में है| जिसे मुसलमान कभी कुबूल नही करेगा|
जनाब ग़ालिब मिंया ने कहा की यह खबर गांव-गांव फैला दो और जल्द ही इस के विरोध में सभी प्रदर्शन करेगे और जिलामुख्यालय पर पंहुच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौपेगे| इस दौरान अनस सिद्धिकी, अली दराज खां, मो० अव्दुल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे|