भूमि विवाद में दो पक्षों में पथराव, एक दर्जन जख्मी, तमंचे लहराये

Uncategorized

goliफर्रुखाबाद: बीते कई वर्ष से चल रहे भूमि विवाद ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया जिसके चलते दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले| पथराव में दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गये| वही घटना के समय तमंचे भी लहराये गये| पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से जबाबी एनसीआर दर्ज कर ली है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सातनपुर निवासी पेशकार पुत्र बेंचेलाल जाटव का भूमि विवाद गांव के ही शिवनन्दन से चल रहा है| जिसकी शिकायत कई बार पुलिस अधीक्षक से भी की जा चुकी है| शनिवार को तकरीवन शाम आठ बजे दोनों पक्षों के लोगो में भिडंत हो गयी| जिससे पेशकार व उसके भाई अशोक, अनिल के अलावा पेशकार की पत्नी शशि जाटव के अलावा कुन्दन व कालेश्वर पुत्र अशोक जाटव, बदका पत्नी ओमप्रकाश घायल हो गये| वही दुसरे पक्ष से अर्जुन पुत्र शिवनन्दन भी घायल हो गया|
दोनों तरफ से मारपीट की गयी साथ ही साथ एक दुसरे पर पथराव भी हुआ| सूचना मिलने पर आईटी आई चौकी प्रभारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और घायलों को कोतवाली भेजा| जंहा दोनों तरफ से जबाबी एनसीआर दर्ज की गयी है|