पावर हाउस में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, लगाया जाम

Uncategorized

jaam kmlganjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है| जगह जगह लोग परेशान है| जिसके चलते कमालगंज में लोगो का गुस्सा बेकाबू हो गया और उन्होंने पवार हाउस पर धावा बोल कर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी को बंधक बनाया| जब इतने से भी मन नही भरा तो मुख्य मार्ग जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
मोहनपुर दीनारपुर स्थित पावर हाउस पर ग्रामीणों ने जिस समय हल्ला बोला उस समय पावर हाउस में सहायक आपरेटर रिजबान मौजूद था| गुस्सायी भीड़ पावर हाउस के अन्दर घुस गयी और ग्रिल व फर्नीचर को तोड़ डाला और कर्मचारी रिजबान को बंधक बना लिया| आक्रोशित भीड़ बेकाबू होकर सड़क पर आ गयी और फतेहगढ़- कानपुर मार्ग को जाम कर दिया| ग्रामीणों का आरोप था की कमालगंज को विजली नही दी जा रही है जबकि कस्बे से लगा हुआ भोजपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के गांव जरारी में तकरीबन 22 घंटे बिजली दी जा रही है| वही कमालगंज क्षेत्र के लगभग अक सौकड़ा से अधिक गांव बिजली संकट से जूझ रहे है|
आक्रोशित ग्रामीणों ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की | जाम लगने की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष कमालगंज यतेन्द्र यादव मौके पर पंहुचे और एसडीओ गौरव कुमार को जानकारी दी| जिसके बाद पंहुचे एसडीओ गौरव कुमार ने ग्रामीणों को लिखित रूप में दो दिन के अन्दर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम खुल सका|