पुलिस के इक़बाल पर सवाल- अधिवक्ता विवेक यादव की गोली मार कर हत्या

Uncategorized

Murder-in-vivek-policeफर्रुखाबाद: रेप, रेप का प्रयास, लूट और हत्या जैसी घटनाओ से फर्रुखाबाद जनपद सहमा हुआ सा है| शनिवार को दो रेप के प्रयास के मामले के साथ बैंक के सामने पेट्रोल पम्प मालिक से 9 लाख की दु:साहसी घटनाओ के बाद रविवार की शुरुआत सुबह सुबह एक अधिवक्ता की हत्या और भदौसा गाव में गोलीबाजी की घटनाओ से हुआ| बालू खनन और हाई वे पर वसूली में दिमाग लगाये पुलिस के इक़बाल पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है| उधर आज़म खान भी अखिलेश यादव को प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में नाकामी का तमगा दे ही चुके है| दूसरी तरफ सपा सरकार में पुलिस भी आज़म खान की बात में सहमति जताते हुए जैसे अखिलेश सरकार के लिए बदनामी का बखूबी इंतजाम कर रही है|

फतेहगढ़ नगर के रेलवे स्टेशन पर सुबह सुबह टहलने के लिए निकले स्व अधिवक्ता जसवंत सिंह के वकील पुत्र विवेक यादव की पेट में सटाकर गोली मार दी गयी| घायल विवेक को आसपास के लोगो ने तत्काल डॉ हरिदत्त द्विवेदी के नर्सिंग होम में पहुचाया मगर तब तक अत्यधिक रक्तस्राव के कारण विवेक यादव की मौत हो चुकी थी| खबर मिलते ही एसपी कृपाशंकर, सीओ नगर अपने दाल बल के साथ औका मोयन कर आये|

vivek-yadavमौके पर विवेक के साथ रहे उनके नौकर सुनील ने बताया कि घटना के समय विवेक प्लेटफॉर्म पर मेडिकल स्टोर स्वामी रवि दुबे से बात कर रहे थे| उसी समय एक लम्बे कद का युवक आया और गोली मार कर पूर्वी क्रासिंग की तरफ भाग गया| सुनील ने बताया कि जब रवि दुबे विवेक यादव से बात करने का प्रयास कर रहे थे तो उनका कुत्ता रवि पर भौक रहा था जिसे विवेक के कहने पर सुनील पकड़ कर कुछ दूरी पर चले गए| इसी बीच गोली चली| गोली मारने वाले का चेहरा वे नहीं देख पाये| घटना के समय रवि के मौजूद होने के बाबजूद किसी को खबर ने करने के शक में पुलिस ने रवि दुबे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है| पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी निवासी हरिशंकर पाण्डेय और मृतक विवेक यादव के नौकर को भी हिरासत में लिया है|

घटना के पीछे की वजह का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चला है| बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ के मोहल्ला नगलादीना निवासी विवेक यादव ब्याज पर पैसे देने का भी काम करते थे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
जारी…..