सदविचारो का वाहक है राष्ट्रवादी भाजपा कार्यकर्ता: स्वतंत्र देव सिंह

Uncategorized

bjp9फर्रुखाबाद: भाजपा के जिला अभ्यास वर्ग के उद्घाटन के मौके पर भाजापा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की भाजापा के प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओ को देश चलाने की कला सिखायी जाति है| परिवारवाद की राजनीति से दूर भाजापा का एक साधरण सा कार्यकार्ता देश चलाने की छमता रखता है|
bjp2आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीप जलाकर उद्घाटन करने के बाद अपने भाषण में श्री सिंह ने कहा की संसद को लोक तंत्र का मन्दिर मान कर माथा टेकने बाला कोई और नही बल्कि भाजापा की राष्ट्रवादी सोच की पताका लेकर आगे बढने बाला भाजपा कार्यकार्ता नरेन्द्र मोदी है| भाजापा के व्यापक स्वरूप की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा की सर्वव्याप्पी सर्व स्पर्शी पार्टी होने के कारण भाजपा में हर वर्ग तथा हर क्षेत्र का कार्यकार्ता आगे बढ़ सकता है|
उन्होंने कहा की हमे अपने परिवार के कार्य पुरे करने के बाद समय निकाल कर पार्टी के लिए काम करना चाहिए| श्री सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ से अपनी बोलचाल की भाषा और सामाजिकक्रिया-कलापों के माध्यम से भाजपा के विचारो को जन-जन तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया|
प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश महा मंत्री द्वारा जब मण्डल अध्यक्षों का परिचय जिला पदाधिकारियों से कराने को कहा गया तो कई जिला पदाधिकारी वगले झकते नजर आये क्यों की कई पदाधिकारियों ने सामने खड़े मण्डल अध्यक्षों को पहचान ही नही पाया| इस परप्रदेश महामंत्री ने इशारों ही इशारों में क्लास लेते हुए कहा की यदि हम अपने जिले के मण्डल अध्यक्षों को ही नही गे तो जिला पदाधिकारी होने का कोई मतलब नही होता|
विदित हो की भाजपा लोक सभा में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद कार्यकर्ताओ में आये जोश को आगामी चुनावों तक बनाये रखने के लिए जिला स्तर तक कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है| जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए लोगो के बीच में जाकर काम करने के गुर सिखाये गये|
इस दौरान प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, वर्ग प्रमुख सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह( मुन्नू बाबू), पूर्व चेयरमैन कायमगंज मिथलेश अग्रवाल, शमशाबाद के चेयरमैन विजय गुप्ता, प्रांशु दत्त, डॉ भूदेव सिंह,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ राजेश्वर सिंह, अमर सिंह खटिक, विमल कटियार, मिडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज, ज्ञानेश गौड़, शैलेन्द्र सिंह राठौर,,शिवांग रस्तोगी के अलावा भाजपा जिला कार्यसिमिति सभी मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री को प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है|