बस के हेल्पर को मारपीट का की लूट, चलती कार से फेंका

Uncategorized

BDMAASHफर्रुखाबाद: बीती रात पैदल जा रहे बस के हेल्पर को पकड़कर कर सवार बदमाशो ने उसे पकड़ कर पहले जमकर पीट दिया और बाद में उसके रुपये लूट लिए| घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशो ने हेल्पर को कार से निचे फेंक दिया जिसके बाद सुबह कोतवली पंहुच कर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी| पुलिस जाँच में जुटी है|
शहर कोतवली क्षेत्र के ठंडी सड़क एफसी आई गोदाम के निकट निवासी सादिक लाल दरवाजे से पैदल घर जा रहा था तभी बदमाशो ने उसे पकड़ लिया और कार में पकड़ कर ले गये| पहले सादिक को रूपये लूटने के वाद घायल किये गये हेल्पर सादिक को जसमई पुलिस चौकी के निकट फेका गया। घायल सादिक सास अकबरी, साडू रियाजददीन के साथ आज सुबह कोतवाली पहुँचा। वह कलान मार्ग पर चलने वाली बस के हेल्पर सादिक ने बताया कि वह रात 9 : 30 बजे जब लालगेट से पैदल घर जा रहा था वही पर 4 लोगो ने जबरन पकड़ कर सफेद कार में डाल लिया।और जसमई के निकट लूट व मारपीट करने के बाद उसे कार से नीचे फेंक दिया| उसकी आंखे अगौछे
बांधकर डाल दिया।
आज सुबह होश आने पर खिसकते हुए सड़क पर पहुँचा। वहाँ बुर्जग ने पट्टी खोली। सादिक ने खून से सना सफेद अंगौछा दिखाते हुए बताया कि यह हमलावरों का है। मेरा अंगौछा कार में रह गया। सादिक रंजिश का कारण नही बता सका। जिससे पुलिस ने उसकी घटना का गम्भीरता से नही लिया|
कोतवाली पुलिस ममाले की जाँच कर रही है|