सपा में फ्रंटल संगठनों के लिए मारामारी

Uncategorized

sapaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी में फ्रंटल संगठनों के लिए मारामारी तेज हो गयी है। युवजन सभा का अध्यक्ष बनने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई है। सर्वाधिक दावेदार इसी फ्रंटल संगठन के लिए हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सभी जिलों के संगठन भंग कर दिए गए थे हालांकि महानगर का संगठन तो चुनाव के पहले ही भंग हो गया था। बीते माह महानगर में विकास गुप्ता को अध्यक्ष बनाने के बाद ही फ्रंटल संगठनों के लिए दावेदार सक्रिय हो गए थे। पिछले दिनों चारों फ्रंटल संगठनों के लिए प्रभारी बृजेश यादव आए तो सक्रियता और भी बढ़ गयी थी। उनके अनुसार 25 जुलाई तक सभी जिलों के अध्यक्षों की सूची को आधार बनाते हुए रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी जाएगी। माना जा रहा है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से चर्चा के बाद कर दी जाएगी।

महानगर की तरह ही सपा नगर ग्रामीण और देहात से भी फ्रंटल संगठन के लिए नाम भेज दिए गए हैं हालांकि वहां पर महानगर की तरह मारामारी कम है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]