समाधान दिवस पर डीएम ने कसा लेखपालो व पुलिसकर्मियों पर शिकंजा

Uncategorized

DM, SPफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर पंहुच कर लेखपालो को सुधरने की चेतावनी दी और कहा की घर पर बैठ कर अपना कार्यालय ना चलाये लेखपाल जनता के बीच जाकर समस्या का निस्तारण करे| उन्होंने लेखपालो पर शिकंजा कसने के बाद थाने के बिभिन्य मामलो के अभिलेख चेक किये| थाना कई जगह लापरवाही देख क्लास लगा दी|
मऊदरवाजा थाने में लगे समाधान दिवस में पंहुचे जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने सबसे पहले बढ़ते अपराधो पर रोक लगाने के निर्देश पुलिस को दिये उन्होंने कहा की जिन लोगो ने पिछले दिनो से फायरिंग कर दहशत फैला रखी है उन पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जाये| श्री सिंह ने लेखपालो को निर्देश दिये की थाना क्षेत्र की सभी 27 मस्जिद व 14 मन्दिरों के पुजारी व इमाम के मोबाइल नम्बर लेकर उनसे सम्पर्क करे| डीएम ले लेखपालो को चेतावनी दी है की वह अपने कामकाज के तरीके में सुधार लाये|
उन्होंने कहा की जादातर लेखपाल ड्यूटी के समय लेखपाल अपने घरो में सोते रहते है| अगर किसी की भी अब शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी| तालाबो व सरकारी जमीन पर कब्जे की बात पर उन्होंने लेखपालो से कहा की अबैध कब्जे बाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करे| डीएम ने कहा की उनके पास कव्रिस्तान व शमसान में दीवार बनाने का पैसा उपलब्ध है| यदि कोई यह जानकारी देता है की कही दीवार बननी है| तो वहा पर चारदीवारी बनबा दी जाएगी|
थाने में अभिलेखों के निरिक्षण के दौरान डीएम को आमिर खां पर लगे गुंडा एक्ट का नोटिस तामिल नही मिला तो उन्होंने पुलिस कर्मियों की क्लास लगा दी| इसी दौरान लिंजीगंज स्वास्थ्य केंद्र की स्बस्थ कर्मी पुष्पलता ने एसीएमओ की शिकायत कर कहा की वह उसके साथ छेड़छाड़ करते है| जिस पर उसे जाँच कर कार्यवाही का अस्वासन दिया| वही थाने के सामने वाली अस्तवल तराई की 11 वीघा जमीन के सम्बन्ध में दावेदार संजय गुप्ता ने डीएम से शिकायत की जिस पर उन्होंने तहसीलदार से सभी अभिलेखों की जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये| समाधान दिवस में 13 शिकायते आयी जिसमे से केबल चार को ही मौके पर न्याय मिल सका| नौ फरियादी आश्वासन की घुट्टी पीकर लौट गये|
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, एसडीएम लवकुश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार, कार्यवाहक थानेदार दिनेश पाण्डेय, तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे|