पुलिस को खुली चुनौती: कल्लू पाल ने साहबगंज में फिर चलाई गोलिंया

Uncategorized

kllu 1 copyफर्रुखाबाद: बीते दिन ही कल्लू पाल ने पुलिस को चुनौती देकर अंगूरीबाग़ तिराहे पर भूमि विवाद को लेकर गोलिंया चला का दहशत फैला दी थी| पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था| सुबह होते ही कल्लू पाल व विकास में मोर्चा बंदी हो गयी| पुलिस के पंहुचने से पहले ही दो पक्ष हथियार लहराते हुए फरार हो गये|
शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी हिस्ट्रीशीटर कल्लू पाल व उसके साथी विकास के साथ भूमि विवाद चल रहा है| कल्लू अपने कहर से लोगो के अन्दर दहशत फैला चुका है| पुलिस पर गोली से हमला करने के साथ साथ उस पर कई मामले पुलिस की फाइलो में दर्ज है| लेकिन पुलिस के ही कुछ लोगो की बजह से वह पुलिस के हाथ नही लगा| बीते दिन कल्लू ने अंगूरीबाग तिराहे पर गोली चला कर दहशत फैलाई थी| पुलिस उसके ठिकानो पर दबिश देती रही| तो वही पुलिस को खुला चेलेंज कर के हिस्ट्रीशीटर कल्लू पाल व विकास आपस में फिर भीड़ गये| दोनों में काफी समय तक फायरिंग शुरू हो गयी| जिससे भगदड़ मच गयी| लोग अपने अपने घरो में दुवक गये|
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह, कोतवाल सुनील कुमार व वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश चन्द्र फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे तब तक वह फरार हो गया| दहशत के कारण कोई अपना मुंह खोलने को तैयार नही है| घटना के बाद से पूरा क्षेत्र दहशत में है|पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में आरोपी दीपक उर्फ़ बसंतु सहित तीन को हिरासत में लिया है|
kalluगोलीबारी की घटनाओं से परेशान पुलिस का गुस्सा कल्लू के न मिलने से फूट पड़ा। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर कल्लू के अंगूरीबाग स्थित मकान के कमरों की तलाशी ली। मेनगेट तोड़ने में सिपाही व दरोगा के पसीने छूट गए। कल्लू पाल के मकान का दरवाजा पीछे मुहल्ला छावनी की ओर भी गली में खुलता है। उसी गली में मोहल्ला छावनी निवासी हरिओम वाल्मीकि का मकान है। मकान अक्सर खाली रहता है। उसके हॉल में पड़े तख्त व चारपाई पर कल्लू व उसके साथियों के रात में सोने की जानकारी पुलिस को मिली। तलाशी में उसी मकान से कुछ कारतूस भी पुलिस को मिले। पुलिस ने खिड़की दरवाजे भी तोड़ दिये। तोड़फोड़ करने में सिपाही राजवीर के हाथ में चोट लग गई।
अंगूरीबाग निवासी कल्लू पाल कीब तीन दबंग गुटों से खुन्नस हो गई है। इससे आधा दर्जन बार गोली चल चुकी है। किसी भी दिन बड़ी वारदात होने का अंदेशा है। कल्लू पाल एवं मोहल्ला जटवारा निवासी नरेंद्र यादव के बीच कई सालों से संघर्ष छिड़ा है। मोहल्ला दरीबा पूर्व निवासी कुंदन यादव का साथ देने से कल्लू का विवाद मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी दिलशाद खलीफा व उनके भाई आमिर खलीफा से हो गया। अब उसका मुचैटा विकास दुबे व भरत दुबे से भी हो गया है।