छज्जा गिरने से छात्र की मौत भाई घायल

Uncategorized

MAUT 7फर्रुखाबाद:(कमालगंज) रविवार को अचानक छज्जा गिर जाने से उसमे दब कर एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका बड़ा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया| प्रशासन ने तत्काल मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी है|
थाना जहानगंज के क़स्बे में चतुर्भुज त्रिपाठी का 14 वर्षीय पुत्र तयन्क अपने बड़े भाई 16 वर्षीय मयंक के साथ घर के बाहर बंधी भैस खोलने गया था| तभी अचानक भैस ने पास की दीवार में अपना शरीर रगड दिया| जिससे अचानक दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिससे उसमे दोनों भाई दब गये| जानकारी होने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी और दीवार में दबे छात्रों को जैसे तैसे बाहर निकला लेकिन तयन्क की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका बड़ा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया| जिसे उपचार हेतु निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया है| मृतक छात्र कसबे के ही पीएल वी इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था|
जानकारी पर कानून गो प्रहलाद सिंह व लेखपाल राम सिंह मौके पर पंहुचे और मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रूपये सहायता दी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]