फतेहगढ़ कोतवाली के जीप चालक की गोली लगने से मौत

Uncategorized

spफर्रुखाबाद: गुरुवार को अचानक फतेहगढ़ कोतवाली के जीप चालक की संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली लगने से मौत हो गयी| चालक की मौत पर पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया| पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा| मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पंहुच कर घटना की जानकारी की|
बीते काफी समय से फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात चालक वीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी जिरौऊपुर मैंनपुरी के दिल में गोली लग गयी| जिससे वह गम्भीर हो गया| दरअसल चालक वीरेन्द्र सिविल लाइन में किराये के मकान में अकेला रहता था| उसकी पत्नी मिशलेश बच्चों के साथ गांव में रहती थी|PULIS 3 गुरुवार को सुबह वीरेन्द्र डियूटी पर जाने के लिए कपडे पहन रहा था| उसी दौरान किसी तरह गोली चल गयी और गोली उसके दिल में छेद करती हुई निकली| जिससे वह गम्भीर हो गया| पुलिस जब तक चालक को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर योगेश कुमार सिंह ने उसके घर पंहुच का र जाँच पड़ताल की पुलिस को चालक वीरेन्द्र कुमार के किराये के मकान से उसकी लाईसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है|
एसपी कृपा शंकर ने बताया की मौत की बजह अभी तकसाफ नही है| शव का पोस्मार्टम होने के बाद हत्या का कारण साफ हो प[आयेगा|