सपा नेताओ का जोरदार स्वागत

Uncategorized

SPAAAफर्रुखाबाद: नये जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष का शहर में आते ही कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया| नेताओ ने सम्बोधन में नये मंत्र दिये|
नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव व नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता दल-बल के साथ आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पंहुचे| उनके साथ पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित व सपा नेता डॉ सुबोध यादव भी आ गये| गर्मजोशी से स्वागत होने के बाद सपा नेता आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर गये और राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया |
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा की उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की होगी| नगर अध्यक्ष विश्वास ने कहा की सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक लेकर जाना उनकी खास प्राथमिकता रहेगी|