कच्ची शराब ने ले ली एक की जान,दो पंहुचे थे अस्पताल

Uncategorized

SHARAVIफर्रुखाबाद: गर्मी व उमस भरे मौसम में कच्ची शराब के पीने से चौकीदार सहित दो की हालत बिगड़ गयी जिस पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भेजा गया| डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया|
शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लालदरवाजे पर दो युवक शराब के नशे में पड़े है जिनकी हालत गम्भीर है| सूचना पर पंहुचे सिपाही विजय कुमार व पंकज ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| डॉ प्रदीप सिंह ने अज्ञात को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का मेडिकल परीक्षण किया गया| डॉ के अनुसार दोनों में एल्कोहल की पुष्टि हुई है| इलाज के दौरान एक युवक ने अपना नाम अर्जुन राणा निवासी कैकाली नेपाल बताया है| अर्जुन के अनुसार वह गंगा नगर कालोनी में चौकीदारी करता है| शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा गया है| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]