प्रदेश सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र भेजेगा हिजाम

Uncategorized

hijamफर्रुखाबाद: कानून को तारतार होने से बचाने में नाकाम प्रदेश सरकार के खिलाफ हिजाम ने मोर्चा खोल दिया है| बुधवार को संगठन इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेजेगा|
हिन्दू जागरण मंच के नुनहाई स्थित कार्यालय पर बुलाई गयी बैठक में जिलाध्यक्ष राघव दत्त ने कहा है की वर्तमान में महिलाये सुरक्षित नही रही| अपराधो में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है| वही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की जगह तबादले करने में व्यस्त है|
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा की विकास के नाम पर सरकार अपने चहेतों को ही रेवड़ी खिला रही है| इस लिए सरकार को अपनी कुर्सी खुद ही छोड़ देनी चाहिए|
रवि वर्मा, अमित शर्मा, सुमित गुप्ता, भूदेव यादव, रामरहीश यादव आदि लोग मौजूद रहे|