जरारी गोली कांड में घायल मासूम बच्ची का दर्ज नही हुआ मुकदमा

Uncategorized

goli 0फर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीते दिन जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली जबाबी गोली बारी में एक मासूम बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गये| घटना के करीब एक घंटा गुजर जाने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची थी| घायल के पिता सलीम ने बीते दिन ही दोनों पक्षों के खिलाफ तहरीर दी थी| लेकिन पुलिस इस बात को मानने के लिए तैयार नही है|
थाना जहानगंज के ग्राम जरारी गांव के नैमुद्धीन उर्फ नेता ग्राम समाज की जमीन की ओर अपने मकान का गेट लगा रहे थे। पुत्तन खां ने गेट लगाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर गाली गलौज के बाद मार पीट हुई और बाद में दोनो पक्षो की ओर से करीब 2 दर्जन फायर किये गये थे।
गोली लगने से पुत्तन पक्ष के आसिफ के भाई नासिर एवं चाचा गुड्डन के अलावा सलीम की 9 वर्षीय पुत्री महवीश छर्रे लगने से घायल हो गई थी। आसिफ ने हमलावर नैमुद्धीन मुजफ्फर, भटई एवं गुलाम रजा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जब घायलो को लेकर ग्रामीण कमालगंज अस्पताल पहुंच गये। वही घायल महवीश के पिता सलीम ने दोनों पक्षों के 6 लोगो के खिलाफ तहरीर दी थी| लेकिन थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नही किया है| इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने थानेदार प्रदीप यादव की फोन पर जमकर क्लास लगा दी|
थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की घायल के परिजनों ने कोई तहरीर नही दी थी उन्हें कल शनिवार को बुलाया गया है| तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|