रवैया ठीक करलो नही तो लम्बे नाप दिये जाओगे :डीएम

Uncategorized

DM PAVAN KUMARफर्रुखावाद:(कमालगंज)जिलाधिकारी के छापे मारने का क्रम जारी है | जिसके चलते उन्होंने कमालगंज व्लाक कार्यालय का औचक निरिक्षण किया | निरिक्षण के दौरान कार्यालय से कई कर्मचारी गायब मिले | जिसका पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी हरीचरण से जबाब तलब किया है | इसके बाद ड़ीएम ने कई लोहिया समग्र ग्रामो का निरीक्षण किया |
जिलाधिकारी पवन कुमार कमालगंज व्लाक कार्यालय में पंहुचे | डीएम ने तत्काल हाजरी रजिस्टर चेक किया |रजिस्टर में एडीओ नरेन्द्र चन्द्र राजपूत,एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह सूर्यवंशी, आनंद नारायण,विनोद कुमार पंकज गुप्ता के हस्ताक्षर नही थे | सभी कार्यालय से गायब मिले | जिस पर जिलाधिकारी श्री कुमार का पारा चढ़ गया और उन्होंने खंड विकास अधिकारी हरीचरण राही को जमकर फटकार लगायी और कहा की रवैया सुधार लो नही तो लम्बे नाप दिये जाओगे |उन्होंने खंड विकास अधिकारी हरीचरण राही से जबबतलब किया है |
जिसके बाद डीएम व्लाक के लोहिया समग्र गांव जंहागीरपूर में पंहुचे | इस दौरान डीएम ने लोहिया आवासों का निरिक्षण किया | आवास तो वन गये लेकिन प्लास्टर का कार्य व शौचालय का काम पूरा नही हुआ था |जिस पर डीएम ने 30 मई तक सभी कार्य निपटाने के निर्देश दिये है |