पथराव में घायल होने के बाद हिन्दू महा सभा के पदाधिकारियों ने किया समझौता

Uncategorized

umesh vathamफर्रुखाबाद : बीती रात हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों के साथ हुए पथराव में घायल होने के बाद कोतवाली में जमकर हंगामा काटा गया था | पुलिस को नामजद तहरीर भी दी | लेकिन गुरूवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया |

हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम पुत्र तिलक राम निवासी सेठ गली व सुमित गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र के पथराव में गंभीर चोटे आयी थी | रात में ही उनका उपचार कराया गया | गुरुवार को घायल मुकेश वाथम व सुमित गुप्ता का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया | | वही व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,संजीव मिश्रा बाबी ,अनुपम रस्तोगी आदि ने सेठ गली स्थित कार्यालय पर बैठक कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]