डीआईजी का जिला जेल में दुसरे दिन भी डेरा, दर्ज किये बयान

Uncategorized
    diji shard kulseresthफर्रुखाबाद : जिला जेल पर हुए बबाल के बाद अब घटना में दोषी अधिकरियो व बंदी रक्षको पर विभाग का सिकंजा कसना शुरु हो गया है| जिससे चलते घटना के दुसरे दिन भी डीआई जी पुरे दिन जेल में ही रहे और बयान दर्ज किये |

    pacजिला जेल फतेहगढ़ पर बीते शुक्रवार को खाना बांटते समय कैदी राजेंद्र पुत्र गेंदालाल निवासी रसूलपुर की मौत हदय गति रुकने से हो गयी थी |jila jail जिस पर जेल के कैदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था | कैदी जेल की छत पर चढ़ कर पथराव कर रहे थे | जिसके बाद व मुश्किल दुसरे दिन वबाल को तब शांत कराया जा सका जब जेलर , डिप्टी जेलर सहित नौ बंदी रक्षको क खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी |

    सुचना पर पंहुचे डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ ने जेल में दुसरे दिन भी सुबह से ही डेरा डाला और जेलर कैदियों व अन्य बंदी रक्षको के बयान दर्ज किये | डीआईजी के जेल में रहने से बंदी रक्षको में दहशत बनी रही | सूत्रों की माने तो जिलाजेल के जेलर एस सी मिश्रा पर गाज गिर सकती है | फ़िलहाल जेल के बाहर पीएसी तैनात कर दी गयी है |

    डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ठ ने जेएनआई को फोन पर बताया बयान दर्ज किये गये है | बयानों के आंकलन के बाद कार्यवाही की जाएगी |