रिश्वत न मिलने पर जेल में नहीं हुआ इलाज, बंदी मरा, 20 घंटे से बंदियों के कब्जे में जेल

Uncategorized

Jail5फर्रुखाबाद: रिश्वतखोरों ने मानवता की सारी हदें पार कर दी है| जेल में बात बात पर रिश्वत वसूलने वालो ने एक बीमार बंदी को जेल के बाहर बड़े अस्पताल में इलाज के लिए इसलिए जाने नहीं दिया क्योंकि उसके परिजनों ने रिश्वत की मांग पूरी नहीं कर पायी| नतीजतन बंदी इलाज के अभाव में मर गया| ये आरोप लगाया है मृतक बंदी राजेंद्र के भाई नाहर सिंह ने| पिछले बीस घंटे से जेल में बंदियों ने भूखे प्यासे हड़ताल कर रखी है| बंदी जेल के अंदर मीडिया को बुलाने की मांग कर रहे है| समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को मृतक बंदी के विरोध के बाद जिलाधिकारी ने जेल के अंदर जाने से मना कर दिया| जिलाधिकारी पवन कुमार और एसपी अलंकृता सिंह रात भर बंदियों से वार्ता करने का प्रयास करते रहे है| मगर अभी दोपहर 11 बजे तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है|

Jail6जेल के बाहर गेट पर मृतक बंदी के परिजन, बच्चे और रिश्तेदार धरने पर बैठ गए है| जेल के अंदर डीआईजी जेल शरद कुलश्रेष्ट्र और डीआईजी सिविलपुलिस के के चतुर्वेदी अंदर बंदियों से वार्ता कर रहे है| जेल के अंदर लाश को ठंडा करने के लिए लायी गयी बर्फ भी मृतक बंदी के परिजनों ने अंदर नहीं जाने दी है|