युवा चला सचिन के साथ- शहर उपाध्यक्ष सहित आधा सैकड़ा कांग्रेसियों ने थामी पंजे में कैंची

Uncategorized

TIEM SACHINफर्रुखाबाद : बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओ ने काग्रेस को छोड़ कर अपने पंजे में कैंची को थाम लिया है | सभी कार्यकर्ताओ ने टीम सचिन को मजबूत करने का फैसला किया | शहर काग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने सचिन सिंह यादव के आवास में यह घोषणा कर दी|

शहर काग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद इमरान, रहीस उल्ला, अखसार मो० खान, नगर महा सचिव सत्येन्द्र कुमार वर्मा, के साथ साथ नसीम अन्सारी, उस्मान खान, शकील सिद्दीकी, फुरकान खान, सिराज्जुदीन, मुस्तकीन, चाँद खान, तौसिफ, पवन गुप्ता, जीशान खान, युसूफ, अहसास, विवेक कुमार, सहित तकरीवन आधा सैकडा कांग्रेसी टीम सचिन में शामिल हो गये |

कांग्रेस पहले से ही पदाधिकारियों की सख्या में कमी से जूझ रही थी | अब एक और झटका कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को लग गया है | कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो० इकलाख खान के लिए अब नई मुसीवत खड़ी हो गयी है| उनकी कमेटी में नाम मात्र के ही पदाधिकारी बचे है|

वही कांग्रेस छोड़ टीम सचिन में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व शहर उपाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह सलमान के साथ चलने बाले चापलूसों से नाराज है | वह लोग सलमान को सच बात जानने नही देते | जिससे सलमान का चुनाव गर्त में जा रहा है | इसी बजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है |

निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सिंह यादव ने कहा की वर्तमान में उनका मुकाबला किसी भी पार्टी के प्रत्याशी से नही है | कुछ लोग जनपद को गन्दा करने का प्रयास कर रहे है उनको इसमे कामयाब नही होने दिया जायेगा | जनता इस बार पार्टी सिम्बल पर या जाति के मुद्दे पर मतदान नही करेगी बल्कि व्यक्ति को देखकर मतदान करेगी | वही युवा वोटर भी इस चुनाव में इतिहास लिखेगा | एक सवाल के जबाव में सचिन ने कहा की जो लोग कह रहे है की सलमान उन्हें चुनाव लड़ा रहे है तो वह यह बात जान ले की जिस परिवार से वे है किसी की हैसियत नही की उन्हें कोई खरीद सके |बिजली की समस्या को लेकर उन्होंने कहा की जब वह पार्टी में थे तो उन्होंने बिजली को सुधारने के काफी प्रयास किये लेकिन जब से समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट कटा है तब से प्रशासन ने भी उनकी बात पर कोई तब्बजो नही दी |
पुरे जिले में उनके कार्यकर्ताओ को धमकाया जा रहा है उन्होंने कहा की उन्हें चुनाव आयोग पर पूरा विश्वास है नवावगंज थानेदार संजय यादव की शिकायत उन्होंने ही प्रेक्षक से की थी जिसके बाद उन पर कार्यवाही की गयी |

चुनाव में सबसे बड़ी भागीदारी निभाने जा रहा फर्रुखाबाद का 34 फ़ीसदी युवा वोटर का रुझान लगातार सबसे युवा प्रत्याशी के साथ बढ़ते जाना एक नया संकेत दे रहा है| रुझानों के इन्तजार में ख़ामोशी से फर्रुखाबाद का युवा अपनी जो दिशा तय कर रहा है उससे देश में चल रही हवा की हवा भी फर्रुखाबाद में निकलने के संकेत है| वैसे भी इतिहास गवाह है कि जब देश में सबसे आज तक की बड़ी लहर राम मंदिर की चली थी तब भी फर्रुखाबाद की जनता ने हवा के खिलाफ वोट किया था| तब घर घर घंटा बजता था| गाव गाव शीला पूजन होता था| राजनैतिक विश्लेषक बताते है कि देश में उससे बड़ी भाजपा के पक्ष में हवा नहीं चली थी| इतिहास गवाह है कि युवाओ ने हमेशा हवा के खिलाफ परचम लहराकर हवा का रुख मोड़ने का काम किया है|