पथराव में घायल दमाद को देखने आ रहे सर्राफ की मार्ग दुर्धटना में मौत

Uncategorized

saurabhफर्रुखाबाद :बीती रात बीबीगंज में हुए पथराव में घायल हुए दामाद गौरव पुत्र सुनील गुप्ता को देखने आ रहे सर्राफ की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

पडोसी जनपद मैनपुरी के बेबर निवासी सर्राफ मनोज पुत्र उमेश गुप्ता अपने पुत्र अनुराग व कर्मचारी सोनू को साथ लेकर बीबीगंज के निकट बहादुरगंज निवासी अपने दामाद गौरव को देखने आ रहे थे | गौरव पथराव में घायल हो गया था | मनोज गुप्ता की कर जब रात तकरीवन 11 बजे मोहम्दाबाद के ग्राम पसनिपुरपुर के निकट पहुची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी आईटेन कार में जोरदार टक्कर मार दी | जिससे उसमे बैठे मनोज सहित उसका पुत्र कर्मचारी सोनू के साथ ही साथ चालक सुमित भी घायल हो गया | manoj , saurabh,pathrav

सभी को मनोज के रिश्तेदार गंगा नगर निवासी राजेश गुप्ता को भर्ती कराया जहा जहा हालत गंभीर होने पर मनोज गुप्ता को बरेली के लिए रिफर कर दिया गया | जहा रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया | मनोज की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी कुसमा देवी अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुची उनका रो रो कर बुरा हाल था | मनोज बेबर में ही सर्राफ का कारोवार करते थे |