भाजपा प्रत्याशी मुकेश का हलफनामा- जिला पंचायत अध्यक्षी के दौरान सम्पत्ति में जोरदार इजाफा

Uncategorized

Mukesh Rajput BJPफर्रुखाबाद: भारत में नेतागिरी आय का एक सशक्त माध्यम है इस बात का अध्ययन प्रत्याशियो द्वारा दाखिल किये जा रहे हलफनामो को देख कर किया जा सकता है| संवैधानिक पदो पर बैठने के दौरान नेताओ की सम्पत्ति जादुई चिराग की तरह बढ़ने लगती है| अधिकांशतः ये अचानक बढ़ी हुई सम्पत्ति पदो का दुरूपयोग कर अर्जित की गयी होती है मगर इन्हे दिखाया अर्जित आय की तरह जाता है| इनमे से ज्यादातर किसान बन जाते है (पहले छोटे होते है फिर बड़े बन जाते है)| फर्रुखाबाद के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत की कुल अर्जित सम्पतियो में सबसे बड़ा भाग तब बना जब वे व् उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रही| हलफनामे के अनुसार इसके पहले व् इसके बाद मुकेश राजपूत के विकास की दर में कमी देखी गई| हाँ मुकेश राजपूत का अपराधिक इतिहास खाली है| कैसे नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ मुद्दा बनाये? एक बड़ा सवाल है| एक नजर हलफनाओ पर-

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
नामांकन के साथ चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में मुकेश ने वर्ष 12-13 में कुल 6.6 लाख की आयकर विवरणी दाखिल की वहीँ उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत ने इसी वर्ष में 2.97 लाख आय की विवरणी दाखिल की है| उन्होंने सारी सम्पत्तियां वर्ष 2002 से 2008 के बीच खरीदी| मुकेश राजपूत और उनकी पत्नी सौभाग्यवती राजपूत वर्ष 2000 से 2010 यानि की दो कार्यकाल में बारी बारी से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन रहे| इस दौरान उन्होंने 173 बीघा जमीन खरीदी, 2000 वर्गफुट का तीन मंजिला एक मकान ठंडी सड़क पर खरीदा जिसमे वो सपरिवार रहते है| 1400, वर्गफुट का एक मकान लखनऊ में रायबरेली रोड पर वर्ष 2007 में बनबाया| 3200 वर्ग फुट और 1000 वर्गफुट के दो मकान मेमरान मोहल्ले में और एक मकान नेहरु रोड पर 1000 वर्ग फुट में उनका 1/7 हिस्सा है जो उन्हें विरासत में मिला है|

मुकेश और उनकी पत्नी सौभाग्यवती के पास कुल 196 बीघा कृषि भूमि है| जिसमे उन्हें विरासत में मात्र 23 बीघा जमीन मिली| बाकी 173 बीघा जमीन उन्होंने वर्ष 2002 से 2007 के बीच खरीदी दर्शाई है| ये सम्पत्ति राजपूत दम्पति ने स्वार्जित की है| उनके एकमात्र आश्रित पुत्र अमित के नाम कोई कृषि भूमि नहीं है| सौभाग्यवती के नाम ठंडी सड़क का मकान है जिसकी बाजारू कीमत उन्होंने 20 लाख दर्शाई है| हलफनामा के अनुसार मुकेश के पास आज की तारीख में 85 लाख की अचल सम्पत्ति है जबकि उनकी पत्नी सौभाग्यवती के पास 1.32 करोड़ की| इस प्रकार दोनों पति पत्नी के पास कुल 2.17 करोड़ की अचल सम्पत्ति है|

बैंक और सोने पर भरोसा नहीं-
मुकेश के पास नगद 4.40 लाख और उनकी पत्नी के पास 4 लाख की नगदी है| बेटा खाली है| बैंक पोस्ट ऑफिस में जमा धनराशि मुकेश का पास लगभग 15 हजार और उनकी पत्नी के खाते में लगभग 77 हजार दर्शाई गई है| मुकेश ने एक बैंक बचत खाता और एक चालू खाता पंजाब नेशनल बैंक खोल रखा है| जबकि उनकी पत्नी ने यूनियन बैंक और पोस्ट ऑफिस में बचत खाता दर्शाया है| मुकेश के पास 9 लाख का बीमा है| भाजपा प्रत्याशी के पास मात्र 1.30 लाख मूल्य का 50 ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी के पास 8.50 लाख का 300 ग्राम सोना और मात्र 6000 रुपये की 100 ग्राम चांदी है|

हथियार और गाडियो के शौक़ीन है-
मुकेश के पास एक रिवाल्वर, एक रायफल, एक बन्दूक है जबकि उनकी पत्नी के पास एक दोनालू बन्दूक है| मुकेश ने हलफनामे में दो गाड़िया दर्शाई है एक स्कार्पियो 2008 माडल कीमत 9 लाख और एक बोलेरो 2006 माडल कीमत 4.6 लाख दर्शाई है| ये दोनों पुरानी गाड़ियां है, नई हाल ही में चुनाव से पहले खरीदी गई गाडियो का जिक्र हलफनामे में नहीं है| उनके पास कुल मिलाकर 31 लाख की अचल सम्पत्ति मुकेश के पास है और सुभाग्यवती के पास 13.63 लाख की अचल सम्पत्ति है|