गांधी की मौत पर संघ ने मनाया था जश्न-सलमान

Uncategorized

फर्रुखाबाद चीन ने भारत के इलाके में मलेशिया का लापता जहाज ढूंढने के लिए इंण्डिया से परमीशन के मामले में केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जानकारी न होने की बात कही। इसके साथ ही बताया कि मलेशिया ने जितना सहयोग मांगा वह उसे दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की मौत पर संघ कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया था।

कायमगंज के गांव पितौरा स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के पार्टी बदलने के मामले में उन्होंने कहा कि चुनाव का वक्त है। आदान-प्रदान चल रहा है। लोग इधर-उधर जा रहे हैं। भाजपा में शामिल हो रहे कई नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा कहीं की ईंट कहीं का रोड़, भानुमती ने कुनवा जोड़ा वाली कहावत चरितार्थ कर रही है। मेनका गांधी द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के अभी हाल ही में आए बयान के मामले में उन्होंने कहा कि यह बात निराधार है। उनके प्रभाव के संदर्भ में सदैव उनका नंबर ऊपर रहता है। धन के संबंध में ऐसा कुछ नहीं है। मेनका जी ने क्या पढ़ा क्या समझा। इस बात का उन्हें संज्ञान में नहीं है। भाजपा आडवाणी के साथ क्या कर रही है आडवाणी उनके साथ क्या कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि आडवाणी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका भाजपा में बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रभावशाली नेता रहे हंै। उनका पार्टी में कितना सम्मान है यह निर्णय तो भाजपा को ही करना है।

आरएसएस की छवि, रूपरेखा, पृष्ठिभूमि पर मूल्याकंन हमने किया है तो यह बात निकल कर आती है कि उनकी सोच सकारात्मक नहीं है। यह हमारा मानना है। हमारी दृष्टि से उनकी सोच स्वच्छ नहीं है सोच संकीर्ण व देश को बांटने बाली है। समाज के बहुत सारे लोगो को दुख व पीड़ा पहुंचाने वाली सोच है। महात्मा गांधी की हत्या जैसे मामले में राहुल गांधी के बयान पर एक सवाल के जबाव में वह बोले जिसने गांधी जी की हत्या की वह पहले आरएसएस का कार्यकर्ता रह चुका था। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी जी की हत्या के बाद संघ के लोगों ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया था।