8 को सपाई नगर में चलाएंगे साइकिल

Uncategorized

SAPA CYCLE RALLY Farrukhabadफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की इन दिनों साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है| इसी क्रम में 8 फरवरी को नगर क्षेत्र में सपाई साइकिल चलाएंगे| युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां ने सपा कार्यालय पर बैठक कर नगर कमेटी को साइकिल रेली के लिए दिशा निर्देश किये|

[bannergarden id=”8″]
सपा कार्यालय पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष महताब खां, महाससचिव नगर रविशरण यादव, महासचिव नगर उस्मान खां, पंचशील राजपूत, दीपक गुप्ता, नवी मीर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे| साइकिल रैली टाउन हॉल से आवास विकास में लोहिया प्रतिमा तक चलेगी| सपा कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक साइकिल लाने को कहा गया| [bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]