हम संघर्षशील हैं दबंग नहीं-जोगेन्द्र सिंह

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने को लेकर कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रोहिला में हुई सभा में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव का फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। प्रत्याशी के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जोगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हम दबंग नहीं हैं बल्कि हम संघर्ष करना जानते हैं।

सभा में सन्देश दिया गया कि कई लोगों को सांसद के रूप में क्षेत्र की जनता ने आजमाया है। एक बार जनता रामेश्वर सिंह को मौका देकर देखे। क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की कमी नहीं रह जाएगी। रोहिला स्थित दुर्गावती संभल सिंह शिक्षण संस्थान में हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जोगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हम दबंग नहीं हैं बल्कि हम संघर्ष करना जानते हैं। किसी की चापलूसी नहीं करते और न ही किसी की दलाली करते हैं। जनता के हक के लिए संघर्ष करते हैं।

जोगेन्द्र ने 1 फरवरी को नवाबगंज में मुख्यमंत्री की सभा में भारी तादाद में पहुंचने का आहवान मंच से किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, विधायक भोजपुर जमालुददीन सिददीकी, चेयरमैन अशोक कुमार यादव उर्फ ललुआ, विजय बहादुर, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डा0 अनार सिंह यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, मायाप्रकाश ने सभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आहवान किया। कार्यक्रम का संयोजन कुलदीप यादव ने किया।