हाले-ए-जिलापंचायत- 3 करोड़ के विकास कार्यो पर 2 करोड़ प्रशासनिक खर्चा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनता के टैक्स का एक बड़ा भाग विकास कार्यो की जगह प्रशासनिक व्यवस्था पर हो जाता है इसकी मिशाल फर्रुखाबाद के जिला पंचायत से अच्छी कहनी नहीं मिल सकती| जिलापंचायत के कर्मचारियों के वेतन और अध्यक्ष के वाहन और कैम्प कार्यालय का खर्चा जिले में विकास के लिए खर्च होने वाले धन के करीब ही है| जिला पंचायत की हुई बैठक में प्रस्तुत आय व्ययक संशोधित वर्ष 2013-14 की विवरणी से इस बात की तस्दीक होती है|
Jila Panchayat Baithak
जिला पंचायत की बैठक में प्रस्तुत आय व्ययक संशोधन में दिखाया गया है वर्ष 12 -13 में विभिन्न मदो कुल 5 करोड़ 12 लाख का व्यय दिखाया गया| जिसमे 206 लाख रुपया जिलापंचायत के निजी खर्चो पर और 306 लाख रुपया निर्माण कार्यो खर्च किया गया| बैठक में जिला पंचायत सदस्य और सांसद सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि हैंडपम्प को लेकर मुद्दा गरमाये रहे| बतायी गयी जगह पर न लगने से लेकर घटिया मानक के अनुसार न लगने तक के आरोप लगे| मीटिंगो में लाख आरोपो के बाद भी आज तक कोई दोषी पकड़ा नहीं गया है| हैंपम्पो की जाँच के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक जम्बो 5 सदस्यीय कमेटी का गठन कर जाँच शुरू करने की बात कही| उस जाँच कमेटी में सांसद खुर्शीद के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा भी रहेंगे| वैसे भी जिला पंचायत की बैठको में मौजूद जनपतिनिधि आज तक हैंडपम्प और सड़क से आगे बढ़ पाये है| लाखो पाकर वोट बेचने के बाद जुबान पर ताला लगाने के सिवा बचता ही क्या है| बैठक में बताया गया कि इंदिरा आवास योजना का बजट अब 7000/- हो गया है| और 6000 आवास फर्रुखाबाद जनपद के लिए मांगे गए है| पिछले वर्ष 114 लोहिया आवास लोहिया ग्रामो के लिए आये थे|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]Jila Panchayat Baithak1