TET संघर्ष मोर्चा जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री को सौपेगा ज्ञापन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: 18 जनवरी को नवाबगंज में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए आगमन पर टेट संघर्ष मोर्चा प्राथमिक शिक्षको की भर्ती केलिए ज्ञापन सौपेगा| टेट संघर्ष मोर्चा की इस संबंध में आज एक बैठक क्रिश्चियन इंटर कॉलेज आहूत की गयी| बैठक में सरकार के नौकरी देने में ढीला रवैया अपनाने पर रोष व्यक्त किया गया|
tet-morcha-farrukhabad
बैठक में राकेश बाजपेयी ने कहा यू पी सरकार ने उच्चत्तम न्यायालय में डिफेक्टिव याचिका दायर की है जिसे अभी तक सुधारा नहीं जा सका है| जबकि हींग कोर्ट ने भर्ती के लिए ३१ मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की थी| रविन्द्र दिवाकर ने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम समय में डिफेक्टिव याचिका दाखिल करना सरकार की बेरोजगारो के प्रति गलत मंशा को दर्शाता है| सरकार अध्यापको की भर्ती में देरी तो कर सकती है मगर शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत भर्ती रद्द नहीं कर सकती| मोर्चा के सदस्यो ने बताया कि टेट संघर्ष मोर्चा ने उच्चत्तम न्यायालय में यू पी सरकार की याचिका का सामना काने के लिए सारी तैयारी कर ली है| इन्तजार केवल सरकार के अंतिम निर्णय का है|
[bannergarden id=”8″]
बैठक में अनिल, यशपाल यादव, धीरेन्द्र वर्मा, देवानंद सिंह, संदीप कुमार, निखिल शाक्य, रविन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, वीरेश कुमार, सत्यप्रकाश, पंकज, अमित अवस्थी, विपिन द्विवेदी सहित लगभग आधा सैकड़ा सदस्य मौजूद रहे|
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]