दिल्ली पुलिस कार और सुरक्षा देने आई, केजरीवाल ने लौटाई

Uncategorized

Arvind Kejriwalनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम कांस्टीस्ट्यूशन क्लब गए, जहां अरविंद केजरीवाल पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे थे। अधिकारी ने उनको एक मुख्यमंत्री की तरह सुरक्षा देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने चिट्ठी लिखकर केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री सुरक्षा देने की बात कही है। इसके जवाब में अरविंद ने पत्र लिखकर सुरक्षा लेने से मना कर दिया। अरविंद ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि भगवान ही उनका सबसे बड़ा रक्षक है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि उनके साथ चल रही भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस ने काफी मदद की। वहीं दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को मनाने की बात कही है। पुलिस का मानना है की मुख्यमंत्री पद और गरिमा को देखते हुए उन्हें सुरक्षा की व्यवस्था दी जानी चाहिए। प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री को एक एंबेस्डर कार और एक पॉयलट कार दी जाती है।