प्रशासन ने ढहाया दबंग का सार्वजनिक रास्ते पर बना अवैध गोदाम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दबंगई के बल पर सार्वजनिक सड़क पर निर्माण करा कर गोदाम बना लेना दबंगो को महगा पड़ गया| अवैध निर्माण से रास्ता बंद होने से परेशान ग्रामीणो ने जब इसकी शिकायत प्रशासन से की तो एक बार तो प्रशासन को भी दबंग ने सत्ता दल का समर्थक होने का आभास कराया| मगर जिला प्रशासन से सीधा पंगा लेना भारी पड़ गया| सोमवार दोपहर को पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार ने मौके पर जे सी बी ले जाकर दबंग का गोदाम ढहा दिया|
Kabja
मामला सदर तहसील के ग्रामसभा नीबलपुर के माजरा गढ़ की मड़ैया का है| गाव में सार्वजनिक सी सी रोड के ऊपर ही सुभाष चन्द्र कुशवाहा पुत्र लालमन ने 50 फुट लम्बी गोदाम का पक्का निर्माण करा लिया और ग्रामीणो के लिए केवल निकने को दो फीट का रास्ता छोड़ दिया| इस पर ग्रामीणो ने बीते दिनों इसकी शिकायत जिलाधकारी से की थी जिस पर एसडीएम् ने जाँच कराकर कब्ज़ा अवैध पाये जाने पर 17/10/2013 को निर्माण गिराने का आदेश कर दिया| कब्ज़ा हटवाने के लिए प्रशासनिक अफसरो को उस समय बैरंग लौटना पड़ा जब दबंग ने स्थानीय विधायक और सपा प्रत्याशी का समर्थक बताकर बदतमीजी करने का प्रयास किया| उसके बाद ग्रामीणो ने दुबारा इसकी शिकायत जिलाधकारी से की| जिस पर सोमवार को सुभाष का गोदाम ढहा दिया गया|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]