बाइक की टक्कर से वृद्व की मौत, बालिका घायल

Uncategorized

FARRUKHABAD : फर्राटा भरते दुपहिया वाहनों से आये दिन दुर्घटनायें हो रहीं हैं। जनपद में अधिकांश मौतें मार्ग दुर्घटना की ही बजह से हो रही हैं। जिसकी मुख्य बजह सड़कों का शकरा व ऊबड़खाबड़ होना व बाइक सवारों द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करना माना जा रहा है। सोमवार को नबावगंज क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर निवासी वृद्व की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गयी। बाइक दुर्घटना में उसकी नातिन भी घायल हो गयी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर निवासी 65 वर्षीय महेशचन्द्र पुत्र मेघनाथ अपनी नातिन आकांक्षा को साइकिल पर बैठाकर नबावगंज बाजार करने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में एक बिना नम्बर की बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्व महेशचन्द्र बुरी तरह घायल हो गये। बालिका को भी दुर्घटना में काफी चोटें आ गयीं। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा लोहिया अस्पताल लाया गया। लेकिन लोहिया अस्पताल में महेशचन्द्र की मौत हो गयी। वहीं बालिका आकांक्षा का इलाज किया जा रहा है। उधर बाइक सवार को गांव के ही प्रधान ने घेर लिया। लेकिन चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक को थाना पुलिस के कब्जे में दे दिया गया।