राजपूत रेजीमेंट की एक्स सर्विसमैन रैली में द्वितीय विश्वयुद्ध के नायक सम्मानित

Uncategorized

FARRUKHABAD : राजपूत रेजीमेंटल सेन्टर द्वारा आयोजित सेन्ट्रल मध्य कमान एकल सर्विसमैन रैली में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन, डायरेक्टर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास लखनऊ ने द्वितीय विश्वयुद्ध के जिले के नायकों को सम्मानित किया।sainik

उन्होंने कहा कि पेंशन सेवा उपरांत दिया गया पारितोषिक है, उस पर केवल आपका अधिकार है। अतः इसकी पूर्व जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने मध्य कमान द्वारा खोली गयी हेल्पलाइन की भी जानकारी दी। रैली के आयोजक सेन्टर कमांडर ब्रिगेडियर सजीव जेटली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी पवन कुमार ने रैली में आये हुए पूर्व सैनिकों, वीर नारियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर बाजिब शिकायत सुनने के लिए अपने अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है। यदि वह नहीं सुनते हैं तो आप मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके परिवारों को दी जा रही सहायता का विस्तार पूर्वक विवरण मुख्य अभिलेखाधिकारी राजपूत लेफ्टिनेंट कर्नल के शंकर ने पूर्व सैनिकों को बताया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कन्नौज, मैनपुरी तथा अन्य जिलों से आये पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्यायें रखी। जिसका जबाब संयुक्त रूप से दिया गया। ब्रिगेडियर जेटली तथा ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन के जबाबों से सैनिक संतुष्ट दिखायी दिये।dm pawan kumar

द्वितीय विश्वयुद्ध के जीवित सिपाही रामलाल तथा सिपाही देव सिंह को ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन ने उनकी सीट पर जाकर सम्मानित किया। बिट्टन देवी पत्नी स्व0 सिपाही राजपाल, जैरानी पत्नी स्व सिपाही रघुसिंह, शान्ती देवी पत्नी स्व0 सिपाही हरबक्श सिंह, सुशीला देवी पत्नी स्व0 सिपाही विजय पाल सिंह, विलासो देवी पत्नी स्व0 सिपाही मटरू, रामबेटी पत्नी स्व0 नायक शम्भू दयाल को जिलाधिकारी पवन कुमार ने सम्मानित किया। ब्रिगेडियर सजीव जेटली ने शादी हेतु सहायता राशि आवेदकों को प्रदान की। संचालन मेजर विजय भदौरिया ने किया।