अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : girl1

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 21 नवंबर 2013, गुरुवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपको जिंदगी का सबसे बड़ा अनुभव मिलेगा. आपका लकी रंग मस्टर्ड और लकी नंबर 5 है. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। कानूनी विवादों का निपटारा हो सकेगा। व्यापार लाभदायी रहेगा। प्रवास शुभ। पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए है, आप सभी के लिए फोकस में रहेंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 1 है. अधिकारी असंतोष दर्शाएंगे। विशेष कार्य स्थगित रखें। विरोध और तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की आशंका है। यात्रा न करें। दांपत्य जीवन सुखद।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस वक्त आप ध्यान दीजिए अपने कॅरियर पर. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 2 है. मानसिक सुख-शांति रहेगी। विरोधी समझौता करेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अगर आप सावधानी बरते तो आपकी किश्मत आपको कुछ सर्प्राइज दे सकता है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 19 है. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से मतभेद मानसिक उद्विग्नता को बढ़ाएंगे। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

इस महीने आपको अपनी लाइफ कुछ जटिल लग सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 15 है. समाज में आपकी आलोचना होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। संतान की तरक्की होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके संबंधों के बीच कोई विवाद है तो बातचीत के जरिए हल निकालिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 13 है.अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। कार्य की गति बढ़ेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज के दिन आप कुछ सोशल काम कीजिए. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 6 है. विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका धन मिलेगा। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अराम करने का दिन है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 6 है. कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अकेला महसूस कर सकते हैं इसे दूर करने के लिए किसी फ्रेड से मिल सकते हैं. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 32 है. किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं कीजिए। परिवार में तनाव रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

ज्यादा सोचने से आप भ्रमित होंगे इसलिए मत सोचिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 27 है. महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जिम्मेदारियों से अलग हटकर, आज के दिन का आनंद लीजिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 24 है. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको समाज, परिवार में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज के दिन आप अपने दोस्तों और रिस्तेदारों से किसी भी तरह का उधार मत लीजिए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 12 है. व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा।